उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार को एक दिवसीय लाइव सर्जरी कार्यशालाआॅस्काॅन-24 में देश के नामचीन सर्जन्स ने शिरकत की। देश में अत्याधुनिक तकनीक से हो रही सर्जरी पर अपना अनुभव सांझा किया। साथ ही लाइव सर्जरी से तकनीक की जानकारी दी।
सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में संभाग के दो सौ से अधिक सर्जन्स, पीजी स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें जर्मनी से डाॅ. केरलो विवाल्डी ने कोलोप्रोक्टोलाॅजी सर्जरी के बारे में बताया। स्टार फैकल्टी के रूप में मुंबई से डाॅ. जिग्नेष गांधी, चेन्नई से डाॅ. वानी विजय, जोधपुर से डाॅ. रामकुमार चैधरी और जीबीएच अमेरिकन हाॅस्पिटल से डाॅ. शषांक द्विवेदी ने अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी की जानकारी दी। डाॅ. जिग्नेष गांधी और डाॅ. वानी विजय ने राफेलो सर्जरी से पाइल्स, हर्निया, फिस्टूला, पिलोनिडल सर्जरी के बारे में प्रजेंटेषन देकर अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी। डाॅ. रामकुमार चौधरी ने पिलोनिडल सर्जरी के बारे में बताया। डाॅ. शषांक द्विवेदी ने पेरिअनल सर्जरी में विकास के बारे में बताया। कार्यषाला में आॅपरेषन थिएटर से लाइव सर्जरी करते हुए जानकारी दी गई।
कार्यषाला की शुरूआत डायरेक्टर डाॅ. प्रिया जैन, डाॅ. सुरभि पोरवाल, ग्रुप डायरेक्टर डाॅ. आनंद झा, संरक्षक डाॅ. एस.के. कौषिक, गीतांजलि के प्रो. चांसलर डाॅ. एफएस मेहता, अमेरिकन मेडिकल काॅलेज डीन डाॅ. विनय जोषी के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान डाॅ. प्रिया जैन ने सभी सर्जन्स को बधाई देते हुए इस तरह की कार्यषाला से होने वाले लाभ बताए। डाॅ. आनंद झा ने सभी सर्जन्स का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिकन मेडिकल काॅलेज हमेषा से इस तरह की कार्यषाला में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। जल्द ही इस तरह की प्रदेषस्तरीय कार्यषाला का आयोजन भी किया जाएगा। डीन डाॅ. विनय जोषी ने सर्जरी विभाग की कार्यषाला के आयोजन की सराहना की। कार्यषाला का संचालन सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ. संगीता तिवारी ने किया। इस दौरान डाॅ. राजेष अग्रवाल, डाॅ. षिवराज मीणा, डाॅ. ओमकांत शर्मा, डाॅ. अली अब्बास, डाॅ. अष्विन, डाॅ. सारंग, डाॅ. हिरण, डाॅ. यषपाल सिंह की सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यशाला में आए सर्जन्स ने पोस्टर प्रदर्षनी, सेल्फी पोइंट का भी अवलोकन किया।