स्व.श्रीमती कमला देवी एवं स्व. फतहलाल जैन की स्मृति में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आज

फतह एकेडमी में लगने वाले शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

फतहनगर। स्व.श्रीमती कमला देवी एवं स्व. फतहलाल जैन की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर गुरूवार को प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश यादव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जाटव, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति बाली, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुयश (अलख नयन) व टीबी एवम् चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश आदि विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर के प्रणेता डॉ. विजय जैन है, जो फतहनगर में चिकित्साधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आयोजक फतह एकेडमी परिवार के सदस्य डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सारा परामर्श एवं सभी प्राथमिक जांचे निःशुल्क रहेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!