उदयपुर । श्री खानपुर सिंधी पंचायत द्वारा भूपालपुरा स्थित सिंधु भवन में मोहन धाम आश्रम इंदौर के संत स्वामी गुरु चरण उदासी द्वारा मंगलवार को सात दिवसीय सिंधी श्रीमद् भागवत गीता का महाप्रसादी के साथ समापन हुआ।
श्री खानपुर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष किशन वाधवानी ने बताया यह कार्यक्रम 15 मई से प्रारंभ हुआ और 21 में मंगलवार को महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ, मंगलवार को कथावाचक गुरुजी का जन्मदिन भी था जिसमें भक्तों एव सभी सिंधी पंचायत व युवा संगठनों के पदाधिकारी के बीच हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
पंचायत के राजेश खत्री ने बताया कि गुरु जी के भजनों पर सभी भक्त झूम उठे आज कार्यक्रम में कथा व प्रवचन के साथ समाज को मुख्य संदेश था की नशा का उल्टा शब्द शान होता है अगर नशा करोगे तो शान भी जाएगी और मान भी जाएगा इसलिए नशा का त्याग करो।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत अध्यक्ष किशन वाधवानी,अशोक मंदवानी, राजेश खत्री,इन्द्र कुमार रामेजा,कमल साहित्या,लक्ष्मण साहित्या,नरेश साहित्या ,भागचन्द कुकरेजा,चन्दर राजानी, बलदेव रामेजा, मोहनलाल राजानी,पवन रामेजा, दिलीप कटारिया, हरजस साहित्या आदि का सहयोग रहा साथ ही सभी सिंधी पंचायतों व युवा संगठनों के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
