12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामः मावली ब्लाॅक के सरकारी विद्यालयों का उम्दा प्रदर्शन

-सभी स्कूलों में बालिकाएं रही अव्वल,धोली मंगरी स्कूल की सुमन डांगी ने पाए 95.60 फीसद अंक

फतहनगर। इस मर्तबा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों को लेकर मावली ब्लाॅक के सभी सरकारी विद्यालयों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं इन स्कूलों में बालिकाएं ही अव्वल रही। धोली मंगरी की सुमन डांगी ने 95.60 फीसद एवं महुड़ा की संजना वैष्णव ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों में चंगेड़ी,आसोलियों की मादड़ी,धनेरिया,धोली मंगरी,वारणी,विजनवास,नूरड़ा,भानसोल,घासा,महात्मा गांधी सनवाड़,लोपड़ा,साकरिया खेड़ी,डबोक,बड़गांव,बांसलिया,सनवाड़,ईंटाली,लदानी,सांगवा, खेमपुर,सालेरा कलां,थामला,बड़ियार,आसना,माणकावास,मोरठ,नांदवेल,सिंदू,पलाना खुर्द,महुड़ा,चंदेसरा,जेवाणा,सालेरा कलां,महात्मा गांधी घासा,उदाखेड़ा,रख्यावल,भीमल आदि शामिल हैं। मावली जंक्शन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं काॅमर्स का परिणाम शत प्रतिशत रहा जबकि कला वर्ग का परिणाम 97.37 फीसद रहा। फतहनगर की फतह एकेडमी का कला एवं काॅमर्स का परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां कला वर्ग में गौरव प्रतापसिंह सोलंकी ने 91.80 एवं काॅमर्स में गुन सामोता ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अपने-अपने विद्यालयों में ये रहे अव्वलः धोलीमंगरी की सुमन डांगी ने 95.60,महुड़ा की संजना वैष्णव ने 95.40,चंगेड़ी की कुसुम तेली ने 80,आसोलियों की मादड़ी की ज्योति राव ने 89.40,धनेरिया की कोमल जाट ने 92,विजनवास की भाविका सुथार ने 90.6,फलीचड़ा की कोमल मेघवाल ने 94,भानसोल के गिरिराज ने 92.60,घासा की भाग्यश्री गुर्जर ने 88.20,कला वर्ग में जारा बानू ने 91.80,महात्मा गांधी सनवाड़ की दुर्गा शर्मा ने 92.80,लोपड़ा की दिशा श्रीमाली ने 95,साकरिया खेड़ी की रीतु सुथार ने 92, घासा के मयंक लोहार ने 91.60,ईंटाली की पूजा मेनारिया ने कला वर्ग में 90.40,काॅमर्स में अर्चना मेनारिया ने 83.40,महात्मा गांधी फतहनगर की सीमा हरिजन ने 87.20,सांगवा की जया प्रजापत ने 94.80,खेमपुर की तुलसी गुर्जर ने 83.40,सालेरा कलां की प्रियंका सुथार ने 94.2,थामला की पलक सुथार ने 90.40,बड़ियार की भूमिका गुर्जर ने 91.60,माणकावास की रविना पुरोहित ने 91.6,नांदवेल की पूनम डांगी ने 95,सिंदू की नीकिता गुर्जर ने 92,पलाना खुर्द की इंदिरा भील ने 81.8चंदेसरा की कृष्णा शर्मा ने 91.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। इन सभी स्कूलों में महज दो जगह पर बालक अव्वल रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!