-नदारद रहने वाले झोथरी बीडीओ को जारी किया नोटिस
डूंगरपुर,२०मई(ब्यूरो ) जिले के सीमलवाडा एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने सोमवार को सीमलवाडा में ब्लाक स्तरीय अधिकारियो की साप्ताहिक बैठक ली। बैठक में एसडीएम बिजली व पानी से जुडी व्यवस्थायो के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा की। वही कार्यो में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इधर बैठक से नदारद रहने पर एसडीएम ने झोथरी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बैठक में एसडीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्कूलों में शौचालय, भवन की स्थिति व साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भी साफ़-सफाई के साथ वहा आने वाले मरीजो स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इधर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सडा-गला पोषाहार सप्लाई के मामले में एसडीएम ने ऐसा पोषाहार नहीं लेने व लेने वाले पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल संकट ग्रस्त गाँवों में समय पर पानी की टेंकर्स की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम ने बैठक में बिना सुचना के नदारद रहने वाले झोथरी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
