अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट का भव्य शुभारम्भ

आठ क्रिकेट टीमो के मध्य खिताबी भिडन्त
विजेता खिलाड़ियों में से बेस्ट ऑफ बेस्ट की बनेगी अग्रवाल टीम

डदयपुर, 16 सितम्बर। उदयपुर अग्रवाल समाज की संस्था अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति ने बहुत बड़ी पहल करते हुये अपने समाज के नौनीहाल होनहर प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने, उन्हे हर विद्या-खेल में पारंगत करने का बीड़ा उठाया है। राष्ट्रकुल एषियाहु-ओलम्पिक में योगदान देने हेतु उसमें सम्मिलित सभी खेलों का आयोसजन सामाजिक स्तर पर भी नगर-नगर से राष्ट्रीय स्तर तक कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में समाजजनों द्वारा आज नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित चावत क्रिकेट अकादमी क्रिकेेट मैदान पर सम्पूर्ण अग्रवाल समाज के प्रतिनिधित्व वाली आठ क्रिकेट टीमों के मध्य अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूनामेंट टाईगर्स एवं अग्रेसन नगर टीम के मध्य खेला जा रहा है। मैच का प्रारम्भ अग्रवाल वैष्णव समाज अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल, संयोजक एवं क्रिकेट कोच राकेष जैन, प्रणेता संयोजक अजय अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि नीलिमा ज्वेलर्स के डायरेक्टर शैलेष सिंहल के द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया। अग्रसेन नगर टीम ने टॉस जीतकर पहले फीडिंग करना पसंद किया।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि अन्य मैच ग्रुप ए में अग्रवाल सुपर किंग्स वर्सेज अग्रोहा स्टार्स, बृजवासी वोरीयर बनाम अग्रवाल रायल्स तथा उदयपुर लेकर्य बनाम ए.वी.एस. (अग्रवाल वैष्णव समाज ) के मध्य खेले जा रहे है। वही व्यक्तिगत तौर पर आने वाली अन्य प्रविष्टियों की अग्रबन्धु क्रिकेट टीम बनायी जाकर उन्हे भी प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सर्व प्रथम समाज के कुल अधिष्ठाता छत्रपति महाराज अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण धूप-द्वीप नैवेद्य अर्पण किया गया। यह रस्म अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल, उपमुख्य संयोजक दिनेष बंसल, कोषाध्यक्ष षिव प्रकाष अग्रवाल, लक्ष्करी अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, धानमण्डी अग्रवाल समाज अध्यक्ष ओम प्रकाष अग्रवाल क्रिकेट संयोजक एवं कोच राकेष जैन एवं अजय अग्रवाल, प्रवासी अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संरक्षकगण रविन्द्र अग्रवाल, संरक्षक नारायण अग्रवाल संरक्षक ष्याम सुन्द गोयल, भजन लाल अग्रवाल तथा माईक टेन्ट व्यवस्था समिति संयोजक प्रदीप जैन, देवकी नन्द गोयल, दीपक बसंल षीतल अग्रवाल, षोभायात्रा एवं ध्वज पताका संयोजक राकेष गर्ग, भोजन समिति संयोजक संजय अग्रवाल, मंच संचालन संयोजक संजय अग्रवाल (पीपली), प्रवीण बसंल एवं समाज के वरिष्ठ अग्रबन्धुओं द्वारा निभायी गयी। इन्हीं समाज जनों द्वारा बारी-बारी से लॉटरी निकाल कर एवं आगन्तुक गणमान्य लोगों की स्वागत सत्कार की रस्में भी की गयी।
नारायण अग्रवाल ने बताया कि समाजजनों में इस टूर्नामेन्ट को लेकर बहुत उत्साह, उमंग, जोष की भावना हीलोरे ले रही है और अग्रबन्धु इस टूर्नामेन्ट में अपनी भी भागीदारी देने हेतु भामाषाहों के रूप में आगे आ रहे ही इस क्रम नीलिमा ज्वेलर्स के डायरेक्ट षैलेस सिंहल द्वारा सभी टीम एवं खिलाड़ियों का एक ओर जहां महाराज अग्रसेन चित्र एवं टीम लोगों छपे टी-षर्ट भेंट किये गये वहीं सर्वश्रेष्ठ सर्वाधिक रच-चौके-छक्के-विकेट सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण, सभी टीमों को मैंन ऑफ द मैच, मैंच ऑफ द सीरीज, विजेता-षील्ड उपविजेता ट्रॉफी आदि भी अपने संस्थान की ओर से प्रायोजित कर प्रदान किये। मैच के दौरान दर्षकों हेतु पेवेलियन में बैठने-टेण्ट, लाईट आदि की व्यवस्था की। समाज के प्रमुख टेंट व्यवसायी पार्ष्वनार्थ टेन्ट के प्रदीप जैन द्वारा प्रायोजित की गयी।
भोजन समिति के संयोजक संजय अग्रवाल, भजनलाल अग्रवाल की देखरेख में उपस्थित सभी अग्रबन्धुओं एवं खिलाड़ियों हेतु भोजन की व्यवस्था समाज द्वारा की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!