ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) का 5वां एडिशन शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। स्टूडेंट्स को बेहतर करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) के पांचवें एडिशन की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ बुधवार को थर्ड स्पेस में हुई। आयोजक विकास जोशी एवं मुकेश माधवानी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद ओपनिंग सेरेमनी और फिर सेशंस हुए।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल नेटवर्किंग मीट हुई।

अतिथियों के रूप में इन्होंने की शिरकत-लक्ष्मी एडवरटाइजमेंट, थर्ड स्पेस और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंटस के इस दो दिवसीय ग्लोबल एजुकेशन एंड एजुटेक कॉन्क्लेव (जीईईसी) के मुख्य अतिथि आईआईएम उदयपुर के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शानू लोढ़ा जी, कीनोट स्पीकर सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एडमिशंस और मार्केटिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता जी और डीके गुप्ता जी, स्वामी नारायण यूनिवर्सिटी के एडमिशन काउंसलर श्रवण सिसोदिया जी और सी सर्कल इंडिया की फाउंडर तारिका धाभाई और कोफाउंडर पार्थ अग्रवाल साथ में सोशल वर्कर भानु प्रताप सिंह धायभाई, थर्ड स्पेस के मैनेजर रोहित जानी और डीजी ट्रेनर्स के मुस्तफा बुरहानी थे।

मुखअतिथि जगदीश राज श्रीमाली , मुकेश माधवानी ,स्पूटन के रोहित जी रॉकवुड की प्रिंसिपल अंजला शर्मा, विज़न एकेडमी की प्रिंसिपल प्रमिला समर ज्योति पब्लिक स्कूल के मनीष कुमावत, संजय गुप्ता  , रेनू कर्णावत उपस्थित थे

करियर गाइडेंस, सलेक्शन पर दिया मार्गदर्शन:  आयोजक विकास जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में आईआईएम उदयपुर के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर शानू लोढ़ा जी ने करियर गाइडेंस, करियर टॉक और साइकोमेट्रिक टेस्ट फिर करियर सलेक्शन पर विचार व्यक्त किए। मुकेश माधवानी ने बताया कि, कीनोट स्पीकर सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के एडमिशंस और मार्केटिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गुप्ता जी और डीके गुप्ता जी, स्वामी नारायण यूनिवर्सिटी के एडमिशन काउंसलर श्रवण सिसोदिया ने करियर गाइडेंस पर स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। डीजी ट्रेनर्स के मुस्तफा बुरहानी ने स्टूडेंट्स को डिजिटल मार्केटिंग के बारे में बताया।

सभी प्रमुख संस्थाओं को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड : सह आयोजक मुकेश माधवानी ने बताया कि कॉन्क्लेव में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड भी प्रदान किए

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!