हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का संभाग स्तरीय सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नम आंखों से टोली के साथियों ने दी एक-दूसरे को विदाई
उदयपुर 8 मई। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को सर्वधर्म प्रार्थना व ध्वज अवतरण के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डाइट उदयपुर के व्याख्याता एवं बीएसटीसी दल के प्रभारी गिरीश चौबीसा थे। अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) और शिविर संचालक प्रदीप मेघवाल ने की। संभाग एवं जिला मुख्यालय सचिव मदन लाल वर्मा ने अतिथियों के स्वागत के साथ 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सोमवार को कैम्प फायर गतिविधि में रात्रि को राष्ट्रीय कवि अजात शत्रु ने अपनी देश प्रेम, हास्य, व्यंग्य और प्रेमरस की कविताओं से संभागियों की खूब वाहवाही लूटी। राज्य सचिव नरेन्द्र ओदीचय ने कवि और अन्य अतिथियों का स्कार्प पहनाकर स्वागत किया। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) चित्रलेखा शुक्ला, संभाग मुख्यालय सचिव मदनलाल वर्मा, संभाग मुख्यालय संयुक्त सचिव मनोज कुमार शर्मा, संभाग मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजर कमिश्नर शांता वैष्णव, जिला संयुक्त सचिव तुलसी चडात, गाइड ट्रेनर अनुराधा सोलंकी थे।
संभागीय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता ने कहा कि पढ़ाई हमे ज्ञान सिखाती है लेकिन स्काउट और खेल हमे मानवता, सहयोग, अनुशासन, इंसानियत, भाईचारा आपसी प्रेम, एक दूसरे के साथ तालमेल जैसी जीवन जीने की मूलभूत कला सिखाता है जो जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अनेक संभागीयो ने भी अपने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अनुभव मंच पर आकर सुनाए। अध्यक्ष व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट प्रदीप ने कहा कि शिविर का समापन है लेकिन स्काउटिंग की शुरुआत है, शिविर में जो सीखा उसे अपने जीवन में शामिल करना है। अंत में ध्वज अवतरण की रस्म हुई जिसके बाद सभी संभागीयों ने प्रोटोकॉल के तहत अपने ट्रेनर और स्काउट पदाधिकारियों को सैल्यूट दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!