राजसमंद । जे.के. स्टेडियम, राजसमंद में आयोजित क्रिकेट मैच में राजसमंद न्यायिक आॅफिसर्स टीम विजयी रही। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार वैष्णव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारीगण के स्थानांतरण पर आयोजित इस क्रिकेट मैच में आॅफिसर्स टीम एवं न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। आॅफिसर्स टीम के कप्तान जिला न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल एवं उप कप्तान पवन जीनवाल एवं न्यायिक कर्मचारीगण के कप्तान दीपक मैनेजर एवं उप कप्तान मनीष जैन थे। पहले बैटिंग करते हुए आॅफिसर्स ने 15 ओवर में 126 रन बनाये, जबकि न्यायिक कर्मचारीगण टीम 15 ओवर में 106 रन ही बना सकी। आॅफिसर्स टीम 20 रन से विजयी रही। आॅफिसर्स टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन श्री पवन जीनवाल अपर जिला न्यायाधीश ने बनाये। उन्होंने सात चैके और एक छक्के की मदद से कुल 42 रन का निजी स्कोर बनाया। प्रेम प्रकाश जीनगर दूसरे छोर पर विकेट रोके खड़े रहे। टीम में अन्य खिलाड़ी जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल ने नाबाद 13 व श्री मनीष कुमार वैष्णव ने नाबाद 9 रन बनाये। कर्मचारी टीम की ओर से मनीष जैन ने 2 व यतीन्द्र जी ने 1 विकेट झटका। आॅफिसर्स टीम ने बाॅलिंग में दबदबा दिखाते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय ने अपना जलवा दिखाते हुए शुरूआत में ही तीन विकेट झटककर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। आॅफिसर्स टीम की ओर से श्री प्रेम प्रकाश जीनगर ने एक विकट लिया। मैच में अंपायरिंग श्री प्रवीण वैष्णव व श्री अमृत मेघवाल द्वारा की गई। न्यायिक अधिकारी श्री यतीन्द्र व श्री प्रमोद वैष्णव तथा कर्मचारीग श्री वैभव मिश्रा का भी अच्छा प्रदर्शन रहा।
न्यायिक आॅफिसर्स की टीम में न्यायिक अधिकारी संतोष कुमार मित्तल, प्रेम प्रकाश जीनगर, विजय टांक व कर्मचारी टीम में मोहित शर्मा, वैभव मिश्रा व सुनील भास्कर सहित अन्य खिलाड़ी अन्य मौजूद रहे। मैच के अंत में जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय ने सभी प्रतिभागियों को इस मैच के लिए धन्यवाद अर्पित किया।
राजसमंद। मंत्री क्रिकेट मैच में न्यायिक आफिसर्स टीम विजयी
