जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतापगढ़,1 मई। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया जिले में समुचित स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर कटिबद्ध है। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित नहीं पाये जाने से सफाई ठेकेदार को सफाई व्यवस्था हेतु उचित निर्देश दिये गये, साथ सफाई व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु सम्बन्धित ठेकेदार को नोटिस दिया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सफाई कर्मचारियों द्वारा तुरन्त चिकित्सालय में सफाई की गई।
उन्होंने चिकित्सालय में धुम्रपान, गुटके, तम्बाकु एवं बीडी की रोकथाम के लिये जुर्माना लगाने हेतु निर्देश दिये गये, जिसके तहत् चिकित्सालय परिसर में कोई भी व्यक्ति धुम्रपान, गुटके, तम्बाकु एवं बीडी का सेवन करते पाये जाने पर 500 रुपए का जुर्माना किया जायेगा। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सालय में विभिन्न सुलभ स्थानों पर यह जानकारी चस्पा की गई।
दिए अन्य आवश्यक निर्देश- उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होवे। साथ ही उन्होंने  चिकित्सालय के शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी लेकर मरीजों को समय पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने दिशा निर्देश भी दिए। जिला कलक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं व वहां मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने, शौचालयों की स्थिति अच्छी रखने एवं साफ-सफाई नियमित तौर पर करवाने के दिशा निर्देश भी दिए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!