डूंगरपुर : जिला प्रभारी राजकुमार मंगल ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

डूंगरपुर, 30 अप्रैल। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर के सांख्यिकी अधिकारी एवं जिला प्रभारी राजकुमार मंगल ने मंगलवार को उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी, डूंगरपुर एवं ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय, डूंगरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक भरत कुमार जोशी ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। सांख्यिकी अधिकारी एवं डूंगरपुर जिला प्रभारी ने विभाग के सभी कर्मचारियों के साथ कार्यों को लेकर बैठक ली। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथोचित निस्तारण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में जनआधार योजना की समस्या समाधान, प्रकाशन, एसडीजी, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा की गई एवं जिले के कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय डूंगरपुर ब्लॉक कार्यालय के सभी सांख्यिकी कार्मिक मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!