आयड़ महासतिया स्थित गणेश मंदिर की बावड़ी को श्रमदान से चमकाया

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा व महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की इन्टरेक्ट क्लब की सदस्याओं द्वारा आज आयड़ महासतिया स्थित गणेश मंदिर की बावड़ी को श्रमदान के साथ साफ कर उसका जल उपयोग करने लायक बना दिया।
क्लब अध्यक्षा संगीता मूंदड़ा ने बताया कि अमृतम जलम प्रोजेक्ट के तहत बावड़ी की सफ़ाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों ने भी इस कार्य में साथ दिया। क्लब की ओर से इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सचिव कविता श्रीवास्तव,हर्षा कुमावत, अर्चना व्यास,ज्योत्सना जैन,प्रियंका कोठारी
ऋचा रूपाली व्यास प्राचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धानमंडी भी मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!