शादी समारोह में खाना खाने से 50 बीमार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

दस महिलाएं और दस बच्चे ​डूंगरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती
लापसी, चावल, दाल खाने के बाद उल्टी—दस्त लगे
डूंगरपुर, 19 अप्रैल. शादी समारोह में लापसी, चावल और दाल खाने से एक ही गांव के 50 लोगों बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीमार हुए लोगों में 10 महिला और 10 बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी अनुसार उदयपुर जिले के मोडीवासा गांव में शादी समारोह के मंडप का कार्यक्रम था। समारोह में लापसी,चावल और दाल बनाई गई। जिसे गांव के लोगों ने मंडप का भोज करने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी पर निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। गुरुवार देर रात्रि को बीमार लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से गांव में हड़कम्प मच गया। सरपंच ईश्वर लाला डामोर ने बीमार महिला पर बच्चों को निजी वाहन ओर चार 108 एंबुलेंस की मदद से पहले खेरवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया । जहा 20 ग्रामीणों को ज्यादा तबीयत बिगड़ी गई। जिसमे 10 छोटे बच्चे और 10 महिलाएं शामिल है। सभी 20 बीमारों को देर रात डूंगरपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!