नागादित्य , ओम और कविश मेन ऑफ द मैच
– मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के तहत 9वे दिन आज पहले मुकाबले में आरटीजीयू ने रामी रॉयल को 8 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल रामी रॉयल ने 108 रनों का स्कोर बनाया। रामी रॉयल की ओर से कप्तान हरीश कुमार सालवी ने 20 रन बनाए। आर टी जी यू की ओर से नागादित्य ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किया। जवाब में इस आसान लक्ष्य को आर टी जी यू ने दो विकेट खोकर पा लिया। आर टी जी यू की ओर से गोविंद ने शानदार अर्धशतक के साथ 75 रन नाबाद बनाएं। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए नागादित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रात्रि कालीन मुकाबले में राजपूताना टूरिज्म क्लब ने मेवाड़ टूरिज्म क्लब को 34 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूताना टूरिज्म क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाएं। राजपूताना टूरिज्म क्लब की ओर से ओम बड़लियास ने 69 और देवव्रत ने 41 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से अंशुल बाबेल, तेजवीर सिंह झाला और उदित धाभाई ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म क्लब की टीम 131 रन ही बना सकी। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से प्रतिक परिहार ने 49 रनों का योगदान दिया। राजपुताना टूरिज्म क्लब की ओर से ओम बड़लियास ने 3 विकेट एवं सौरव भटनागर ने 2 विकेट हासिल किया। राजपूताना टूरिज्म क्लब के ओम बड़लियास को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में उदयपुर इवेंट एलायंस ने लीजेंड्स 11 को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड्स 11 ने मात्र 88 रन बनाएं। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से कविश जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट और राज गोयल ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में उदयपुर इवेंट एलायंस की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। उदयपुर इवेंट एलायंस की ओर से जय सुहालका ने 35 रनों का योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए उदयपुर इवेंट एलायंस के कविश जैन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आरटीजीयू, इवेंट अलायंस और राजपुताना ने जीते मैच
