भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक कार्यालय पर संपन्न

-जैन ने बूथ की व्यूह रचना पर डाला प्रकाश कहा बूथ जीता मानो चुनाव जीता
उदयपुर 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें विधायक ताराचंद जैन ने सर्वप्रथम भाजपा के स्थापना दिवस की सभी को बधाई दी, अपने उद्बोधन में प्रबंधन समिति को किस प्रकार बूथ की व्यूह रचना करनी चाहिए पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की बूथ जीता मानो चुनाव जीता
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने विधानसभा जीत की विवेचना करते हुए प्रबंधन समिति के कार्यों का विकेंद्रीकरण पर जोर दिया, चुनाव में कम समय को देखते हुए हमें छोटी-छोटी बैठके मंडल स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया, शक्ति केंद्र पर हर कार्यकर्ता को मुस्तेदी से कार्य करने का आह्वान किया, नारी शक्ति वंदन के तहत जनसंपर्क, एवं लाभार्थी संपर्क को अभियान के रूप में लेने का आग्रह किया, कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर किस प्रकार मतदान प्रतिशत बढाना, माइक्रो मैनेजमेंट कर इस जीत को ऐतिहासिक बनाना, विभिन्न दायित्ववान प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में कर्मठता से कार्य करने का संकल्प दिलाया, विशेष तौर से मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी के कार्यों को प्रभावशाली तरीके से करने के मूल मंत्र दिए, श्रम योगी, लाभार्थी क्षेत्र में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया|
लोकसभा संयोजक एवं जोधपुर संभाग के प्रभारी श्री प्रमोद सामर ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और वरिष्ठ नागरिक एव दिव्यांग मतदाताओ से संपर्क साधने का आग्रह किया, किस तरह भाजपा ने जनसंघ से आज तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही संपन्न की।उन्होंने कहा की किसी जमाने में कांग्रेस एक प्रभावशाली पार्टी थी लेकिन आज उसका हश्र हम सभी के सामने हैं, साथ ही हिदायत दी कि हमें अति आत्मविश्वास में भी नहीं रहना चाहिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को अब इस चुनाव में लग जाना चाहिए क्योंकि समय बहुत कम है | बैठक को जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, विधानसभा प्रभारी डॉ राम कृपा शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत ने भी संबोधित किया | बैठक में धन्यवाद जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत ने दिया बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!