उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा का नामांकन कल

उदयपुर। 29 मार्च। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकसभा चुनाव में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री ताराचंद मीणा जी कल दिनांक 30 मार्च, 2024 को प्रातः 11.45 बजे नामांकन भरेंगे। नामांकन के बाद नगर निगम प्रांगण में सभा आयोजित होगी।
नामांकन सभा में राजस्थान के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक जी गहलोत साहब, प्रदेश प्रभारी आदरणीय सुखजिंदर सिंह जी रंधावा एवम प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी जी, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
नामांकन सभा में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य /प्रदेश पदाधिकारीगण/पूर्व सांसद /विधायक/ पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पूर्व जिलाध्यक्ष/पुर्व जिला प्रमुख/ ब्लॉक अध्यक्ष/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/मण्डल अध्यक्ष /नगर अध्यक्ष/प्रधान/उप प्रधान/पुर्व प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष/जिला परिषद सदस्य/पंचायत समिति सदस्य/पार्षद गण एवं अग्रिम संगठन व प्रकोष्ठों, विभागों के अध्यक्षगण  एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन  व कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!