उदयपुर। उदयपुर जिला टेनिस एसोसिएशन द्वारा राजस्थान कृषि महाविद्यालय के टेनिस कोर्ट में आयोजित की गई तीन दिवसीय जुनियर लान टेनिस प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई।
एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि 8 वर्ष आयु वर्ग में सार्थ भटनागर ने ओनिष शर्मा को 17-15 से से पराजित किया। अन्डर-10 में लक्ष शर्मा ने अमान बगला को 6-1 से हरा कर खिताब जीता। अन्डर-12 आयु वर्ग में लक्ष शर्मा ने पुरवाश सस्प्रिया को 7-5 से हराया। अन्डर-14 में निखिलेश भट्ट ने सोहम घाडोेलिया को 6-4 से हराया।
अन्डर-18 प्रतियोगिता में नव्य भट्ट ने हर्षल मेवाड़ा को 7-4 से पराजित किया। अन्डर-14 बालिका वर्ग में आयशा बगला ने स्वराश्रि सुहालका को 6-3 से हराया।
