वैष्णवाचार्य व्रजराज कुमार के सानिध्य में होली रसिया एवं फूल फागोत्सव आज

उदयपुर। वल्लभ यूथ आर्गेनाइजेशन उदयपुर द्वारा श्रीनाथ मंदिर स्थित श्री माहेश्वरी भवन में दोपहर 2 बजे होली रसिया फूल फाग महोत्सव का वल्लभकुलभूषण वैष्णवाचार्य व्रजराज कुमार के सानिध्य मे मनाया जाएगा।
आर्गेनाईजेशन के प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि इस अवसर पर समस्त वैष्णव महाराजश्री के संग फुल फाग एवं उनके वचनामृत से लाभान्वित होंगे तथा होली रसिया आयोजन धूमधाम से मनाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली,प्रदेश कंाग्रेेस कमेटी के महामंत्री लालसिंह झाला होंगे। आयोजन में मुकेश पारीख, श्रीनाथजी वैष्णव महिला मंडल,पटेल परिवार,राधेश्याम,लक्ष्मी जोशी,नवयुग,सीता देवी स्वर्णकार,कुंदन सिंह, पुष्पा देवी सोनी परिवार,राजकुमार नागदा,इंद्रदेव गीता देवी सोनी, सांकेत भंडारी, मिनेष भंडारी एवं वल्लभ ग्रुप का सहयोग रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!