उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने रमजान माह में इफ्तियारी के बाद 240 जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरीत की।
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर, सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन और सहायता ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ज़रूरतमंदो का प्रतिवर्ष रमजान में खाद्य सामग्री वितरीत की जाती है और उसी श्रृंखला में आज 240 जनों को खाद्य सामग्री वितरीत की गई।
अधयक्ष डॉ खलील अगवानी ने बताया कि 240 परिवारों को जमात खाना रंगरेजं दरखान वाडी में खाद्य सामग्री वितरण किया गया। मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर फातिमा अगवानी ने बताया कि इस बार रामजानमाह में 3 चरणों में खाद्य सामग्री वितरीत की जायेगी। अभी तक 1100 जरुरतमंदों परिवारों ने फार्म भरें गए उसमे से 700 परिवारांे को चयनित किया गया। अब दो चरणों में और किट्स वितरण किया जाएगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर अमरीन बानो ने बताया कि 15 अप्रैल को छात्राओं को निशुल्क सिलाई,मेंहदी, पार्लर, कम्प्यूटर, उर्दू ,अरबी, कोचिंग प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मौलाना आस मोहम्मद,हाजी अब्दुल लतीफ मंसूरी, डॉ इकबाल सागर ,शानू खान,हाजी अकील अगवानी, हाजी सलीम अगवानी,हाजी तनवीर चिस्ती,हाजी मुख्तियार अगवानी मोइज अली गोरणवाला अमरिन बानो,फराह शैख, रिजवाना, लवली पूरबिया, शमीम शैख, नसरीन बेगम,असलम खान, शमीम बानो, शिव लाल, छात्राएं मौजूद थे।
रमजान माह में 240 जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरीत
