उदयपुर, 08 मार् अंबामाता घाटी क्षेत्र में बनाए जा रहे फिल्टर प्लांट तथा पानी की टंकी से लोहे की प्लेट चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही से 34 प्लेट बरामद हुई हैं।
सवीना थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों में गींगला निवासी नारायण पुत्र शंकरलाल भोई, धरियावद निवासी कालूलाल पुत्र बाबरिया मीणा और सिहाड़ मगरी निवासी रोडीलाल पुत्र केशिया मीणा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से कालूलाल के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि नारायण एवं रोडीलाल के खिलाफ पहला मामला सामने आया है। अंबामाता घाटी क्षेत्र में चल रहे फिल्टर प्लांट तथा पानी की टंकी का निर्माण कर रही कंपनी के साइट इंजीनियर खरकपुर—अयोध्या निवासी रंजित भारती पुत्र रामकरण भारती ने गत सात मार्च को साइट से लोहे की प्लेट के चोरी जाने का मामला दर्ज कराया था। बताया कि रात्रि के समय अज्ञात बदमाश प्लेटें चुराकर ले गया। इस मामले की जांच सवीना थाना पुलिस कर रही थी।
फिल्टर प्लांट से प्लेट चुराने वाले गिरफ्तार
