उदयपुर 7 सितंबर। भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 11 सितंबर को उदयपुर के प्रवास पर आएंगी। वे विशेष वायुयान से सुबह उदयपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से प्रस्थान कर मानपुर (आबू रोड़) पहंुचेंगी। वे मानपुर तलहटी में अवस्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगी और वर्ल्ड समिट कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
महामहिम राष्ट्रपति 12 सितंबर को पुनः प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच कर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
–000–
राज्यपाल 10 सितंबर को उदयपुर आएंगे
उदयपुर 7 सितंबर। । प्रदेश के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे डबोक एयरपोर्ट आएंगे। जहां से वे सर्किट हाउस उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिवस माननीय राज्यपाल 11 सितम्बर को प्रातः 8 बजे डबोक एयरपोर्ट पहंुचकर महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद वे महामहिम राष्ट्रपति के साथ आबू रोड़ में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यपाल 12 सितम्बर को दोपहर एक बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
