शिक्षक ने पांचवीं की छात्राओं को बैल्ट से पीटा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के कानोड़ कस्बे में निजी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ पांचवीं की छात्राओं को बैल्ट से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार कानोड़ कस्बे के आनंद मार्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पप्पू लाल सालवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि शिक्षक के इस तरह के व्यवहार से छात्राएं खौफ में हैं। वह स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं। शिक्षक की मार से छात्राओं के हाथों में नीले निशान बन गए। उनका उपचार कानोड़ के अस्पताल में कराया गया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने बताया कि स्कूल के टॉयलेट में किसी ने शिक्षक और स्कूल की शिक्षिका का नाम एक साथ लिख दिया था। जिसे लिखने को लेकर शिक्षक पप्पूलाल को छात्राओं पर संदेह था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!