कंटेनर में सो रहे तीन व्यक्ति, आग लगा जिंदा जलाने की कोशिश

उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में झामरकोटड़ा में ठेका कंपनी के रहनुमा कटेनर में गुरुवार रात किसी ने आग लगा दी। उस समय कंटेनर में तीन व्यक्ति सोए हुए थे। समय पर बाहर निकलने वह बच गए। इस घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ जिंदा जलाने की कोशिश का मामला दर्ज कराया गय है।
कुराबड़ थानाधिकारी दलपतसिह ने बताया कि झामरकोटड़ा में थ्री एस कंपनी के पास खनन का ठेका है। जहां पेटी कान्ट्रेक्ट पर गोदारा कंपनी ने काम ले रखा है। कंपनी में काम करने वाले कामगारों को रहने के लिए कंटेनर में आवास बना रखे हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक कंटेनर की पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर ज्वलनशील पदर्थ फैंकने के बाद आग लगा दी। तब कंटेनर में तीन कामगार सो रहे थे। आग भड़कती उससे पहले उसमें सोए कामगार बाहर निकल आए। थोड़ी देर में कंटेनर सुलग गया। थोड़ी देर हो जाती तो कंटेनर में सोए तीनों कामगार जिंदा जल जाते। आग के चलते कंटेनर पूरी तरह जल गया। ठंका कंपनी के प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!