चलो कुछ अच्छा करते हैं वृद्धाश्रम चलते हैं के तहत 100 वृद्धजनों के साथ मनाया वेलेन्टाईन डे

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास ने चलो कुछ अच्छा करते है,वृद्धाश्रम चलते है के तहत आज तारा संस्थान के मां द्रौपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में बड़े धूमधाम से 100 वृद्धजनों के साथ केक काटकर वेलेन्टाईन डे मनाया।
क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि क्लब की संस्थापक अध्यक्ष रेखा भाणावत के जन्मदिन के उपलक्ष में ओर वेलेंटाइन डे पर आज इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर  दिवास  ने सभी को अल्पाहार वितरित किया गया एवं सभी के मनोरंजन के लिए सभी के साथ हमने हाउजी गेम खेला।सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर हम सब गदगद हो गए। सभी क्लब सदस्यो ने आश्रम का निरीक्षण किया। वहा बुजुर्गो  के लिए सभी सुख सुविधा का  ध्यान रखा जाता हैं।
इस मौके पर रेखा भाणावत,अध्यक्ष नयना जैन, सचिव प्रीति सिरोया, सोनिका सिंघवी, ललिता बापना शशी मेहता, आशा नावेदिया, समीक्षा खंडेरवाल, विनीता  पामेचा, ललिता  सिंघवी,स्नेहा सिसोदिया, विद्या दोशी,आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!