प्रमोद सामर संयोजक, दिनेश भटट्, गजपाल सिंह राठौड़, महेश शर्मा को बनाया सहसंयोजक
उदयपुर 14 फरवरी / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा संयोजक, प्रभारी एवं सहसंयोजक की घोषणा की जिसमें उदयपुर में प्रमोद सामर को संयोजक व हेमंत मीणा को प्रभारी, महेश शर्मा को सहसंयोजक बनाया। दिनेश भटट् को बांसवाड़ा, गजपाल सिंह राठौड़ को भीलवाड़ा का सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।
बुधवार को जयपुर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के सभी लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुनील बसंल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 25 में से 25 सीटे जीते इस हेतु तैयारियों हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इससें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संयोजक मुकेश दाधीच ने किया जबकि आभार नारायण पंचारिया ने जताया। बैठक में उदयपुर से संयोजक प्रमोद सामर, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, महेश शर्मा, भंवर सिंह पंवार, अरूण पंवार ने भाग लिया।
भाजपा – लोकसभा संयोजक, प्रभारी, सहसंयोजक की हुई घोषणा
