सीएस से नाई  सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन लगाने की मांग की

उदयपुर. राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई का निरीक्षण किया।   ग्राम पंचायत नाई  के  सरपंच काली बाई गमेती, पंचायत समिति गिर्वा  के  नेता प्रतिपक्ष गुणवंत कोठारी ,बद्रीलाल चौधरी , ओम टांक ने सीएस का स्वागत किया। साथ ही मुख्य सचिव  से मांग की सीएचसी  में प्रतिमाह लगभग 70-80 डिलेवरी होती है। आसपास के मजदूरी करने वाले और निर्धन परिवार के लोग डिलेवरी एवं अन्य चिकित्सा हेतु आते है । नाई सीएचसी में सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने के कारण महिलाओं को बीमारी के हालात में उदयपुर जाना पड़ता है । नाई सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन लगाई जाए। इसके साथ ही सीएस एवं  जिला कलेक्टर  को  ग्राम पंचायत नाई की समस्त वंचित शेष  भूमि को ग्राम पंचायत  नाई के नाम आबादी भूमि में  दर्ज  करवाने का आग्रह किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!