सांवरिया सेठ के भंडार से निकले 6 करोड़, गिनती अभी जारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। दक्षिण राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ के भंडारे में निकली राशि की गिनती जारी है। शुक्रवार को भंडार में 6 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपए निकले। जबकि शनिवार को भी गिनती जारी रहेगी। भंडार में मिले सोने और चांदी के जेवरात तथा सामान की तौल भी अभी बाकी है।
मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर टेलर ने बताया की देसी महीने की चतुर्दशी पर मंदिर के भंडार खोले जाते हैं। दान में मिली राशि की गिनती के दौरान मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, जिला कलक्टर आलोक रंजन, मुख्य निष्पादन अधिकारी राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में खोला गया। गिनती करने में कपासन प्रधान एवं मंदिर बोर्ड के सदस्य भैरूलाल जाट, संजय कुमार मंडोवरा, अशोक शर्मा, भैरूलाल सोनी, भादसोड़ा सरपंच श्ंभूलाल सुथार, ममतेश शर्मा, श्रीलाल पटीदार आदि शामिल थे।
अनगढ़ बावजी के भंडार से मिले तीन लाख : इधर, भादसौड़ा के समीप नरबादिया स्थित अनगढ़ बावजी का भंडार भी शुक्रवार को खोला गया। जिसमें 3 लाख 11 हजार 440 रुपए निकले। अमरा भगत सेवा संस्थान के सचिव भैरूलाल गाड़री ने बताया कि इस दौरान संस्था के अध्यक्ष कालूराम गाडरी तथा सोहन खेड़ा आदि मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!