आचार्य वर्धमान वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में ऋषभदेव में 5 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव 11 से

ऋषभदेव में आचार्य शांति सागर पद शताब्दी समारोह समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
उदयपुर। ऋषभदेव में आचार्य शांति सागर आचार्य पद शताब्दी समारोह का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुकुल के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल एवं अध्यक्षता महामंत्री प्रकाश बड़जात्या ने भाग लिया।
इस अवसर पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा आचार्य शांति सागर जी महाराज ने 100 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के शमडोली में आचार्य पद ग्रहण किया था। उन्होंने समाज के उत्थान, जिनालय, जीणोर्धार और संस्कृति के रक्षण के लिए अहम भूमिका का निर्वहन किया था, जिन धर्म, जिन मंदिर और जिनवाणी के लिए रक्षा के लिए कार्य किए थे।
समारोह में शांति सागर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सेठी ने बताया कि आचार्य शांति सागर महाराज के आचार्य पद ग्रहण शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समारोह आयोजित होंगे। पूरे भारतवर्ष में शांति सागर के 100 स्तूप विभिन्न राज्यों में लगाए जाएंगे। उन्होंने कई जन कल्याणकारी योजना की घोषणा की, बेरोजगारों के स्वरोजगार योजना, निशुल्क गृह निर्माण योजना को लागू किया जाएगा। आचार्य शांति सागर जी की तस्वीर दस हजार घरों में पहुंचाई जाएगी। समारोह में प्रतिष्ठा सूरी पंडित हंसमुख ने शांति सागर का राष्ट्रीय स्मारक बनाने, शांति सागर विश्वविद्यालय, संत साधना केंद्र शैक्षिक और चिकित्सा कार्य के प्रकालयों की प्रस्ताव दिए । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि आचार्य शांति सागर के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा की आवश्यकता बतायी। इस मौके पर गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री जन जन के भाजपा नेता सुंदरलाल भाणावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा में सभी को आमंत्रित किया।
भाणावत ने बताया कि पूरे ऋषभदेव नगर में प्रदान करने वाली शांति सागर महाराज की छवि का विमोचन किया। समारोह को प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश शाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के महामंत्री राकेश सेठी ने किया। संघपति गज्जू भैया एवं प्रतिष्ठा आचार्य हसमुख जैन है। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया,राजेन्द्र प्रसाद कोठारी प्रान्तीय अध्यक्ष प्रचार प्रसार मंत्री पारस चित्तौड़ा सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!