सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

राजसमंद 8 फरवरी। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशन में टोल प्लाजा नेगडिया एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया रेडक्रॉस मानद सचिव बृजलाल कुमावत ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ। 15 व्यक्तियों ने आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया।
शिविर में ज़िला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा टोल प्लाज़ा प्रोडक्ट हेड जयनंदन मिश्रा, मानद सचिव बृजलाल कुमावत, देलवाड़ा थाना ए एस आई, अयूब खान,सयुक्त सचिव दीपचंद गाडरी, गोपाल लाल, टॉल सुरक्षा प्रबंधक अमित इंदुलकर, घटना प्रबंधक हरी राम मलका,ब्लड बैंक टीम के डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर पवन अवस्थी, तकनीशियन अनिल कुमार शर्मा अनिल सनाढ्य, गौरव कुमार, योगेश डाकोट, गोपाल पुरोहित, शंकर गमेती आदि ने सेवाएं दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!