भारतवर्षीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल 3 को उदयपुर में

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल 3 फरवरी को दिल्ली से उदयपुर पहुचेंगे।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात वे महासभा के भवन आयंेंगे जहां वे फिजियोथैरेपी सेन्टर अवलोकन कर समाज के पदाधिकारियों से मिलेंगे और समाज हित में उनका मार्गदर्शन करेंगे। वहंा से वे केसरियाजी जायेंगे,जहंा वे रात्रि विश्राम करेंगे।
जैन समाज के प्रचार प्रसार मंत्री पारस चित्तौड़ा ने बताया कि 4 फरवरी को वे केसरियाजी में वर्तमान के वर्द्धमान आचार्य वर्द्धमानसागर महाराज की निश्रा में चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शान्तिसागर महाराज के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। तत्पश्चात में केसरियाजी में भगवान ऋषभदेव के एंव वहंा बिराजित सुप्रकाशमति माताजी के दर्शन कर दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!