राजसमंद 26 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जिला प्रमुख रतनी देवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे ने जिले के पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को उत्कृष्ठ कार्य करने पर जिला परिषद स्तर पर सम्मानित किया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज विभाग में विभिन्न योजनाओं, कार्यो हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने तथा अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने पर जिले की समस्त पंचायत समितियों से प्राप्त प्रस्तावों में से चयन कर 24 कार्मिकों को जिला परिषद राजसमंद मुख्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिला प्रमुख ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकानामएं प्रदान करते हुए पंचायती राज विभाग के समस्त कार्मिकों को आपसी समन्वय से अच्छा कार्य करने हेतु कहा।
