एम बी अस्पताल परिसर भी हुआ रामलला मय

उदयपुर, 22 जनवरी। अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को श्री राम लला की मूर्ति का ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह , मंदिर से आगे बढ़ते हुए, एम.बी. अस्पताल को भी छू गया। अस्पताल के गलियारों में भी मरीजों ने रामलला के आगमन के उत्सव का आनंद उठाया।

इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर एल सुमन ने प्रभु श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने पर जोर दिया। डॉ. सुमन ने कहा कि त्योहार एक एकीकृत शक्ति के रूप में काम करते हैं, समुदायों को भक्ति और साझा मूल्यों की भावना में एक साथ लाते हैं, अप्रत्याशित रूप से एकता और खुशी को बढ़ावा देते हैं । इसी के साथ पूर्व संध्या से महाराणा भूपाल अस्पताल के भवन को सजाया गया है, पूरे कैंपस को क्लीन करवाया गया एवं साथ आज दानदाताओं एवं समाज सेवी संस्था खासकर एनिमल पर फीड की डिंपल भावसार की मदद से अस्पताल में भर्ती मरीज उनके साथ होने वाले रिश्तेदारों को प्रसादी के रूप में निशुल्क भोजन अस्पताल के मैनपोर्च के सामने पार्क में उपलब्ध करवाया गया। जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धर्मप्रेमी आनंद कुमार, आपदा प्रबंधन के संयोजक जिनेंद्र शास्त्री एवं साथ में ही डॉ. राजेश मलिक, डॉ. राहुल जैन, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. कीर्ति सिंह, नर्सिंग अधीक्षक नर्सिंग अधीक्षक रमेश आर्य अन्य एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति रही। साथ ही अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं आरती के बाद सभी के लिए भोजन का वितरण भी किया गया। कुछ वार्डों में भी जैसे कुपोषण वार्ड में सजावट कर कर रामलला के दर्शन किए गए एवं आज के दिन सभी आउटडोर बाल चिकित्सालय, सुपर स्पेशलिटी, इमरजेंसी में एलईडी के द्वारा अयोध्या से सीधा प्रसारण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!