राम सीता विवाह का हुआ मंचन – भक्त हुए भाव विभोर
उदयपुर 20 जनवरी / 500 वर्ष बाद आगामी सोमवार को अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान राम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है, प्राण प्रतिष्ठा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए मार्केडेय आध्यात्मिक ट्रस्ट एवं आयड सुथारवाड़ा मित्र मंडल की ओर से कथा वाचक पंडित नीरज आमेटा द्वारा श्री रामचरित्र मानस कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को राम सीता विवाह का मंचन किया गया जिसमें उपस्थित भक्त झुमने पर मजबूर हो गये। इस अवसर पर महेश भावसार, कार्यक्रम संयोजक यशवंत सुथार, नगर संयोजक राजकुमार , महानगर सहसंयोजक कपिल चित्तौड़ा, राहुल चित्तौड़ा सहित भक्तों ने कथा का लाभ उठाया।
श्री रामचरित मानस कथा का हुआ आयोजन
