मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा का आयोजन

फतहनगर। निकटवर्ती गाँव लदाना में शिव परिवार नूतन मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर कलश स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत जल अभिषेक कलश यात्रा का का आयोजन किया गया। यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर चल रही थी। साथ ही युवा, ग्रामवासी एवं बच्चे भगवान के गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी के साथ ही समापन होगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!