अणुव्रत हेप्पी एंड हारमोनियस लाइफ का ब्रह्मास्त्र 

अणुव्रत गीत महासंगान कार्यक्रम में मुनि मेधांश ने कहा 
उद‌यपुर संभाग में एक लाख बच्चों ने  प्रार्थना सभा में गाया संयम मय जीवन हो
उदयपुर। अणुव्रत आंदोलन के 75 वर्षा सम्पन्नता पर अणुव्रत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश भर में एक दिन एक स्वर तर्ज पर आयोजित अणुव्रत गीत महासंगान की श्रृंखला में युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में प्रज्ञा शिरवर माहाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अणुव्रत गीत महा संगान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- अणुव्रत सिर्फ अभियान नहीं जीवन शैली है। आती-जाती साँसों के बीच जब हम तनाव, दुख, तकलीफ, बर्बरता, हिंसा में जीने लगे तो अणुव्रत इन से पार जाने का रास्ता देता है। नेनो – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आदमी सब कुछ हो रहा है बस उसे इंसान होते हुए देखने की इच्छा अणुव्रत से पूरी हो सकती है। अणुव्रत हेप्पी एंड हारमोनियस लाइफ  का ब्रह्मास्त्र है। अणुव्रत गीत के महासंगान एक अलौकिक पुरुषार्थ है आचार्य तुलसी द्वारा रचित अणुव्रत गीत के संमूह गायन का
• मुनि सिद्धप्रज्ञ ने कहा- अणुबम के विनाशकारी समय के बीच अणुव्रत की बात शुम भविष्य का सार्थक संकेत है। हमें शक्ति, स्वास्थ्य, पवित्रता, सुंदरता, प्रसन्नता की यात्रा करनी है तो अणुव्रत के संकल्प स्वीकार करना होगा। अणुव्रत स्वस्थ और समृद्ध समाज निर्माण की बुनियाद है
• बतौर मुख्य अतिथी खान एवं भु विभाग निदेशक ओ.पी. जैन ने कहा- अणुव्रत गीत महासंगान से भावी पिढी में नैतिकता और सद्‌भावना की चेतना के जागरण की कल्पना साकार होगा। देश का चारित्रिक उत्थान तभी हो सकता है जब  अणुव्रत युवा पीढी की जीवन शैली बन जाए ।
• अतिथी विशेष संभागीय शिक्षा अधिकारी महेन्द्र जैन (बाबेल) ने कहा- आज के इस दौर में बच्चों में नैतिक मूल्यों की पूर्व प्रतिष्ठा के लिए अणुव्रत गीत महासंगान सार्थक प्रयास है। यह मेरा सौभाग्य और पूर्व जन्मों के कर्म है कि इस दिव्य कार्यक्रम की समायोज मैं मैं अपनी भूमिका निभा सका ।
तेरापंथ महिला मंडल के बदले युग की धारा समूह गीत से शुरू हुए कार्यक्रम में तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, ते.यू.प अध्यक्ष विक्रम पगारिया, महिला मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष अरुण कोठारी, अणुव्रत समिति उपाध्यक्षा प्रणीता तलेसर ने अणुव्रत आंदोलन पर भावाभिव्यक्ति दी।
आभार श्रीमती नीता खोखावत ने किया।
अणुक्त अनुशासन आचार्य महाश्रमण का संदेश वांचन व मंच संचालन तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने किया ।
ये विद्यालय हुए शामिल 
मिकाडो स्कुल, अरिहंत इंस्टिट्यूट, व महावीर एकेडेमी विद्यालय के 300 विद्यार्थी कार्यक्रम में सहभागी बने।
इन्होंने की शिरकत 
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सदस्य व प्रभारी, संभाग प्रमुख अभिषेक पोखरणा, अजीत छाजेड़, संदीप हिंगड़, अणुव्रत समिति के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक पणारिया ने कार्यक्रम में शिरकत की।,
कार्यक्रम संयोजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि उदयपुर संभाग के लगभग 500 विद्यालयों के एक लाख से ज़्यादा विद्यार्थियों ने सयंम मय जीवन हो गीत का संगान किया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!