इनरव्हील क्लब के 100 वें स्थापना दिवस पर 5 प्रकार के 100-100 आइटम वितरीत

उदयपुर।  इनरव्हील क्लब अन्तर्राष्ट्रीय के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज स्थानीय इनरव्हील क्लब उदयपुर ने जरूरतमंदो को 5 प्रकार के 100-100 आइटम वितरीत किये।
क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि क्लब ने मंजू चौधरी के सहयोग से लवल छाबड़ा व प्रिया छाबड़ा के संयोजन में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदो को 100 पानी के जग, 100 प्लेटें, 100 पर्दे, 100 कम्बल एंव 100 किलो कोयला वितरीत किये। इन सामग्रियों के वितरण में हर जरूरतमंद का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर डॉ.स्वीटी छाबड़ा, सचिव डॉ.अंजू गिरी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!