अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी

4 प्रकरण दर्ज कर 229500 रुपये की शास्ती लगाई
उदयपुर 16 जनवरी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 4 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 2 लाख 29 हजार 560 रुपये आरोपित की गई।
खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक महोदय भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसआईटी टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भीण्डर में 1 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध खनिज मेसेनरी स्टोन व पुलिस थाना झाडोल में 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरी स्टोन, पुलिस थाना ओगणा में 1 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज बजरी का जब्त किया गया तथा तहसील सेमारी में खनिज बजरी के अवैध स्टॉक के 1 प्रकरण लगभग 70 मै.टन जब्त करने की कार्यवाही की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!