धोखेवाज ने खुद को बताया महाराष्ट्र का, रुपए निकालने के बाद व्हाट्सऐप कॉल भी किया
उदयपुर, 15 जनवरी(ब्यूरो): नजदीकी सलूम्बर जिले के कूण क्षेत्र के एक युवक के साथ दस लाख रुपए की आॅनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखेवाज ने खुद को महाराष्ट्र का युवक बताते हुए क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं होने पर उसके बंद होने का हवाला दिया। उसने युवक को एनी डेस्क सॉफ्टवेयर का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने को कहा। उसके झांसे में आए पीडित ने ऐप डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद धोखेवाज व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर में अपना नाम, पता और आधार कार्ड सहित कई फार्मलिटिज पूरी की। जिसके बाद उसके मोबाइक पर कॉल आया और उसके रिसिव करते ही उसका मोबाइल हैंग हो गया। पूरा मोबाइल डेटा आरोपी ने डाउनलोड कर लिया और उसके बैंक खाते से दस किश्तों में 10 लाख 7 हजार 692 रुपए निकाल लिए।
व्हाट्सऐप कॉल भी किया
धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति ने पहले पीड़ित के खाते से दस लाख रुपए निकाल लिए और बाद में पीड़ित के मोबाइल पर व्हाएट्स ऐप कॉल भी किया। इस घटना को लेकर पीड़ित ने कूण थाने में मामला दर्ज कराया है।
एनी डेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराकर कर ली दस लाख की धोखाधड़ी
