बांसवाड़ा : गोविंद गुरु कॉलेज का नेक मूल्यांकन आज से

यूजीसी का तीन सदस्यीय दल आएगा
बांसवाड़ा. यूजीसी की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) की टीम मंगलवार को गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय के मूल्यांकन के लिए पहुंचेगी। इसके लिए तीन सदस्यीय दल की ओर से यहां अकादमिक, भौतिक, शोध क्षेत्र के साथ ही सहशैक्षिक गतिविधियों को भी देखा व परखा जाएगा। इसके लिए कॉलेज स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कॉलेज में संचालित विषयवार विभागों को अपडेट किया गया है। साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ ही महाविद्यालय के जर्रे-जर्रे  पर भी ध्यान देकर उसका  व्यवस्थित सौन्दर्यीकरण किया गया है। महाविद्यालय अपने संस्थापना काल से अब तक सौन्दर्य और रखरखाव के चरम पर है और पूरा परिसर निखर उठा है।
प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा ने बताया कि गत करीब 40 दिनों से इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही थी। एक-एक विषय व बिंदु को योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया है। कॉलेज आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. शफकत राणा, प्रो. राजेश जोशी, प्रो. किरण पुनिया सहित कॉलेज के सात सदस्यीय दल ने सभी पहलुओं को ठीक से तैयार कर लिया है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि जनजाति अंचल में विकट परिस्थितियों में संचालित इस महाविद्यालय को इस वर्ष बेहतर ग्रेडिंग मिलेगी। इसके लिए स्मार्ट क्लास रूम, पुस्तकालय, इंडोर गेम्स, प्रयोगशाला आदि सभी विशेष बजट से मानक के अनुरूप किए गए हैं।
स्टूडेंटस व परेेंट्स से होंगे रूबरू : अभिभावक-शिक्षक संवाद के संयोजक प्रो. राजेश जोशी ने बताया कि नेक टीम कॉलेज में अध्ययनरत स्टूडेंट़्स व उनके अभिभावकों से भी रूबरू होगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पूर्व छात्रों से भी दल कॉलेज के इतिहास व वर्तमान विषय की जानकारी जुटाएगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या में महाविद्यालयी छात्रों की  चयनित प्रस्तुतियां दिखाई जायेंगी। दक्षिणी राजस्थान के जनजातीय गैर नृत्य से भी अतिथियों को रूबरू कराया जायेगा।
इस दौरान तीन सदस्यीय  दल ये आएंगे  : नेक की ओर से आने वाले दल में ज्वाहरलाल तकनीकी विश्वविद्यालय हैदराबाद के कुलपति  प्रो. सत्यनारायण सिरासनी, कुरुक्षेत्र विवि हरियाणा से   प्रो. सीपी सिंह एवं महाराष्ट्र के वर्धा जीएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो.अरुंधती निनावे शामिल हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!