विभिन्न वेटलैंड्स पर पक्षियों की अठखेलियां देख अभिभूत हुए पक्षी प्रेमी

बर्ड फेस्टिवल 2024
उदयपुर, 13 जनवरी। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के तहत शनिवार को पक्षी प्रेमियों को उदयपुर के प्रमुख वेटलैंड्स की विजिट करवाई गई। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव आर.के.जैन ने पक्षी पहचान एवं वेटलेण्ड़ संरक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए टीमों को हरी झण्ड़ी दिखाकर चेटक सर्किल से रवाना किया। इन टीमों द्वारा 6 रूटों में 18 वेटलेण्ड़ जिनमे मेनार, किशन करेरी, रून्द्रेड़ा, चीरवा, मंगलवाड़, पीलादर एवं भूपालसागर आदि प्रमुख वेटलेण्ड्स का विजीट कर पक्षी पहचान व अवलोकन के साथ ही जैव वैज्ञानिक सूचनाओं का संकलन किया। सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर, वी.एस.राणा, पी.एस.चुण्ड़ावत, सुहेल मजबूर एवं साथ ही डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के सीईआ. रवि सिंह पूर्व डूंगरपुर कलक्टर विक्रम सिंह, विशेषज्ञ राजपाल सिंह, डॉ.सुरेश बाबू नवीन शर्मा, डॉ.अनिल छंगानी, डॉ.ममता शर्मा, डॉ.अशोक वर्मा ने प्रमुख वेटलेण्ड़ मेनार का भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने स्थानीय लोगां एवं प्रकृति प्रेमियों को जलाशयों को बचाने एवं प्रकृति को बचाने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में 8 वर्ष से लेकर 87 वर्ष तक के प्रकृति प्रेमियों ने उत्साह दिखाया जिसमें 87 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस मुनीष गोयल अपनी पत्नी व मित्रों के साथ शामिल हुए।  विभिन्न रूटों पर गये दल प्रभारियों में अनिल रोजर्स, दर्शन मेनारिया, शरद अग्रवाल, विनय दवे, देवेन्द्र मिस्त्री, डॉ रजत भार्गव, देवेंद्र श्रीमाली, रजत चोरड़िया, उज्जवल दाधीच व हितेश श्रीमाल ने पक्षी प्रेमियों को उपयोगी जानकारी दी। प्रत्येक दल में करीब 60 पक्षी प्रेमी थे तथा स्कूल विद्यार्थियों, महाविद्यालयों, रिटायर्ड अधिकारी, एनजीओ एवं गांवों से स्थानीय लोगों सहित 400 से अधिक पक्षी प्रेमियों ने विभिन्न जलाशयों में विजिट किया। कार्यक्रम में ग्रीन पीपल सोसायटी की भागीदारी रही।
समापन आज
मुख्य वन संरक्षक आर.के.जैन ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल का समापन समारोह रविवार 14 जनवरी को सुबह 10 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभागार में असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया  के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा पक्षी संरक्षण एवं पक्षी जगत के बारे में अनोखी जानकारियों का प्रजेन्टेशन दिया जाएगा। वहीं वन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं सम्मानित किया जाएगा। स्पॉट पेंटिग एवं विक्ज प्रतियोगिता का में विजयी रहे प्रतिभागी जिनमें वाइल्ड विजडम क्विज विनर्स कक्षा  6-8 के आराध्या चौधरी, पार्थ नंदवाना, नीर जैन, खुशी कुंवर राजपूत, भूमिका सुथार, विधि सुथार, कक्षा 9-12 के यशस्वी माहेश्वरी, प्रियांश जैन, गोविंद पारीक, रविन्द्र सिंह देवड़ा, कालूलाल मीणा, निशा गुप्ता, ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा  6-8 के खुशबू डामोर, कनिष्का जैन, जानवी जैन, वामाक्षी झाला, कक्षा 9-12 के हिमांशी प्रजापत, श्रवण सिंह, कात्यायनी पण्डित, भाविक जारोली, रिया वैष्णव, कशिश कुंवर देवड़ा, विशिष्ठ शेणी, ऐशनी गुप्ता, अली असगर आदि को सम्मानित किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!