जिस चुनाव चिन्ह से मिली जीत, चांदी का प्रेशर कुकर भेंट करने पहुंचे विधायक आक्या

उदयपुर। राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर आवंटित हुआ था। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या अमावस्या पर दक्षिणी राजस्थान के ख्यातनाम कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में मनोकामना पूरी होने पर चांदी का प्रेशर कुकर भेंट करने पहुंचे।
विधायक आक्या सपत्नीक अमावस्या के दिन मंगला आरती में सांवलियाजी मंदिर पहुंचे हैं और चांदी का कुकर भेंट किया है। भाजपा के विधायक रहे चंद्रभानसिंह आक्या ने इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। निर्वाचन विभाग की और से चुनाव चिन्ह के रूप में उन्हें प्रेशर कुकर आवंटित किया था। चुनाव में प्रेशर कुकर की जमकर सिटी बजी और चंद्रभान सिंह आक्या लगातार तीसरी बार जीते। ऐसे में विधायक आक्या अमावस्या को सुबह सपत्नीक प्रधान सुशीला कंवर के साथ मंगला आरती में पहुंचे। यहां सांवलिया सेठ के दर्शन कर चांदी का प्रेशर कुकर भेंट किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!