उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष में शिक्षा और राष्ट्रीय युवा एकता कार्यक्रम विषय पर ऑनलाइन सेमिनार रखा गया।
इस मौके पर हार्टफूलनेस संस्था के प्रशिक्षक मोहन गौराणा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश की शक्ति का अंदाजा उसके युवाओं की संख्या पर निर्भर होती है इसलिए आज के समय में देश की अर्थव्यवस्था राजनीतिक व्यापार आदि में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद की पंक्तियां याद करते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। छात्र तन्मय कलाल ने कहा कि आज के दिन सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन को सफलता के पद पर अग्रसर करना चाहिए साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद दिया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी स्वामी विवेकानन्द जयंती
