उदयपुर। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग और आर के प्रॉपर्टीज कंसलटेंट के साझे में हुए इंटर नर्सिंग कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खि़ताब मास नर्सिंग कॉलेज ने जीता।
आर के प्रॉपर्टीज के डायरेक्टर कृष्णा कौशिक ने बताया कि इंटर नर्सिंग कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने भाग लिया था, जिसका फाइनल मैच गुरुवार सुबह 9 बजे अरावली नर्सिंग कॉलेज और मास नर्सिंग के बीच खेला गया जिसमें मास नर्सिंग कॉलेज विजेता रहा, विजेता टीम को 18000 रुपए एयर ट्रॉफी दी गई, वही उड़ान एकेडमी के द्वारा विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5000 रूपये का कोचिंग वाउचर दिया गया, आपको बता दे की टूर्नामेंट के सारे मैच बेदला स्थित राधाबाई जीवाजी स्टेडियम में खेले गए।
मास नर्सिंग कॉलेज ने जीता इंटर नर्सिंग कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट’
