उप मुख्यमंत्री ने किए श्रीनाथजी और द्वारकाधीश जी के दर्शन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने श्री विशाल बावा को जन्मोत्सव की दी बधाई…

राजसमंद।   पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को राजसमंद जिले की पूर्व सांसद एवं वर्तमान में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार की झांकी के दर्शन किए! दर्शन पश्चात श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने परंपरा अनुसार श्री महाप्रभु जी की बैठक में उपमुख्यमंत्री का रजाई ओढाकर उपरना एवं प्रसाद प्रदान कर उनका समाधान किया! इस अवसर पर तिलकायत श्री की ओर से अनिल सनाढ्य ने श्रीजी प्रभु के ध्वजा जी के हैदराबाद पधारने के अवसर पर उन्हें ध्वजा जी के दर्शन हैदराबाद करने आने का न्योता भी दिया! इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ आए कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड जी का भी समाधान किया गया!

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने चि.गो.श्री 105 श्री विशाल बावा के जन्मोत्सव की बधाई भी प्रेषित की और पुनः शीघ्र श्रीजी प्रभु के दर्शन करने आने के लिए भी कहा! इस अवसर पर राजसमंद जिले के एसपी सुधीर जोशी, समाजसेवी प्रदीप काबरा,मंदिर मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, श्रेयांश जी, मारुति नंदन ग्रैंड के डायरेक्टर मदनसिंह, कैलाश चौधरी, कमलेश अजमेरा, मुकेश गुजराती, पंकज लौड़ा,नंदलाल सिंघवी,जगदीश सोनी, हनी गुर्जर, विजय गुर्जर आदि वैष्णव जन उपस्थित थे!

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार शाम कांकरोली स्थित द्वारकाधीशजी एवं शुक्रवार सुबह श्रीनाथजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्रीनाथजी मंदिर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। द्वारकाधीशजी के दर्शन के दौरान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं जिला प्रमुख रतनी देवी भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। दर्शन के पश्चात उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!