हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की 17 छात्राओं का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोतगिताओं में चयन

उदयपुर। हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने 67 वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए योग, कराटे, एथलेटिक्स और टेनिस में कुल 78 पदक प्राप्त किये। जिसमें 33 स्वर्ण 29 रजत एवं 16  कांस्य पदक थे। इनमें कराटे,तैराकी एवं एथलेटिक्स में ऑल ओवर चैपियन ट्रॉफी के साथ-साथ अंडर 17 रनर अप अंडर-19 विजेता के पुरस्कार सम्मिलित है।
इस विद्यालय की 22 छात्राओं को बास्केटबॉल, योग, फुटबॉल कराटे,तैराकी, एथलेटिक्स और टेनिस खेलों में राज्य स्तरीय प्रयिोगिताओं मंे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।  राज्य स्तरीय कराटे में अरिस्ता सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और योग में सौम्या सूची ने रजत पदक प्राप्त किया।
विद्यालय की छात्रा सौम्या सूची का राष्ट्रीय योग शिविर में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। जिससे उन्हें आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतुु चुना गया है। छात्राआंें की इन उपलब्धियांे के लिए हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य तुलसी भाटिया ने शिक्षकों एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!