माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा -1°
नई दिल्ली, भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार (18 दिसंबर) को पारा -8 डिग्री पर पहुंच गया। राजस्थान का माउंट आबू में रविवार के बाद आज भी पारा -1 डिग्री पर है। पहाड़ों पर हुए स्नो फॉल के कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में सीजन में पहली बार पारा 3.5°C दर्ज किया गया। एमपी के पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। इसके कारण रास्ते जाम हो गए हैं। पर्यटक वाहनों समेत बर्फ में फंस गए। इसके बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद पर्यटकों और उनके वाहनों को बर्फ से बाहर निकाला। साथ ही बर्फबारी के कारण मुश्किल में आए स्थानीय लोगों का भी रेस्क्यू किया। गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वसीम राजा ने कहा कि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी होने की जानकारी नहीं दी। गुलमर्ग में काफी टूरिस्ट आए हैं। कई पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में फंसे वाहन भी निकाले। प्रशासन एक्टिव मोड पर है।
शनिवार 16 दिसंबर को भी गुलमर्ग में फंसे 61 टूरिस्ट का रेस्क्यू किया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। ये रेस्क्यू चिनार वॉरियर्स ने किया था। पर्यटकों को खाना, गर्म कपड़े और रूम हीटर्स उपलब्ध कराए गए। साथ ही रामहॉल और तारतपोरा में मेडिकल कैंप भी लगाया गया था।
गुलमर्ग में रविवार को पारा माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग में तापमान – 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली में हवा जहरीली, AQI का स्तर 333
8 दिसंबर की सुबह दिल्ली में न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार सुबह दिल्ली का AQI 333 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब की कैटेगरी में आता है। वहीं, रात में बढ़ी ठिठुरन के कारण लोग अलाव तापते नजर आए।