उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा विश्वव्यापी जैन तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जन आंदोलन के तहत आज सकल जैन समाज के द्वारा गिरनारजी तीर्थ एवम अन्य तीर्थोे की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिलाधीश को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में शहर विधायक ताराचंद जैन सकल जैन समाज के अध्यक्ष शान्ति लाल वेलावत , संस्थान के सरंक्षक पारस सिंघवी,अध्यक्ष निर्मल मालवी ओसवाल समाज के प्रमोद सामर, कुलदीप नाहर, आलोक पगारिया, एवम जिनेन्द्र शास्त्री, कुन्थुकुमार गणपतोत, सुरेश पदमावत, महेन्द्र टाया, सेठ शांति लाल नागदा,गौरव गनोडिया आदि ने अपने विचार व्यक्त कर कड़ा विरोध जताया और अपील की कि जैन तीर्थाे पर अनाधिकृत अतिक्रमण हटवाया जायें।
महामंत्री शान्तिलाल गांगावत ने बताया कि ज्ञापन के दौरान सेकड़ांे की तादाद में जैन समाज के किरण जैन ,सुमति प्रकाश वालावत,ऋषभ रत्नावत, प्रकाश भंवरा प्रितेश जैन ,हितेश लिखमावत, जिनेन्द्र कुर्डिया, नवीन लुणदिया, विमल नाथूट, राजेन्द्र भंवरा एवम गणमान्य उपस्थित रहे।
आभार संस्थान मंत्री डॉ राजेश देवड़ा एवम उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सी. पी.भोपावत ने दी है।
गिरनारजी तीर्थ एवम अन्य तीर्थाे की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति व गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
