प्रभु श्रीराम के प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कार सेवकों को सौंपे पूजित अक्षत,कार सेवकों का संतों के सानिध्य में किया सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाली भव्य प्रभु श्री राम की प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण हेतु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के माध्यम से श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से पूजित अक्षत शनिवार को कार सेवकों को प्रदान किए गए।

इसके लिए द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारे सन्त शिरोमणि श्री सत्यदेवदास महाराज,जमनादास महाराज,अखाड़ा मंदिर फतहनगर के महन्त शिवशंकरदास आदि संतों के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार सेवक कन्हैयालाल अग्रवाल,मोहनसिंह भाटी, अशोक कुमावत,भेरूलाल पालीवाल,मनोहर लाल काबरा,रामगोपाल अग्रवाल,छोटू यादव, उदयलाल,गोवर्धन माली,मांगीलाल सांखला, उदयलाल गौड़,महेंद्र कुमावत,नारायण मोर,सुरेन्द्र वर्मा,रतन लोहार,फूलचंद गाडोलिया लोहार समेत अन्य कार सेवकों का सम्मान किया गया। दिवंगत कार सेवकों को भी इस अवसर पर याद किया गया। कार सेवकों को पूजित अक्षत प्रदान किए गए। कार सेवकों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक उक्त अक्षत पहंचाए जाकर निमन्त्रण दिया जाएगा। कार्यक्रम में अखाड़ा मंदिर मण्डल के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी मनोहरलाल कावड़िया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भीण्डर जिला संघ चालक भारतसिंह झाला,द्वारिकाधीश मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल आदि भी उपस्थित थे। संचालन निखिल खण्डेलवाल ने किया तथा योजना की पूरी जानकारी से सभी को अवगत कराया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!