उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में आज इंडियन ऑर्थाेडॉक्स चर्च अहमदाबाद डायोसिस के बिशप डॉ.गीवर्गीस मार थियोफिलोस के उदयपुर प्रवास पर आज भव्य स्वगात किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभा जोस, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक फादर जोस चेम्मण, वॉइस चेयरमैन जॉन वर्गीस , सचिव बाबू जॉन, कोषाध्यक्ष जुनेश थॉमस ने पुष्पगुच्छ से बिशप का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पिछले 43 वर्षों से हम सतत प्रयत्नशील हैं। बिशप के प्रवास को अविस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बिशप ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने, अपने मूल्यों की रक्षा करने एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए शिक्षा को ही एकमात्र आधार स्तंभ बताया।
सेंट ग्रिगोरियस में बिशप का हुआ भव्य स्वागत
