सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एडवांस रिचर्स एण्ड इनोवेशन का होगा शुभारंभ

क्वालिटी टीचिंग एण्ड एडवांस रिसर्च पर
दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज

उदयपुर 14 दिसम्बर/ क्वालिटी टीचिंग एण्ड एडवांस रिसर्च विषय पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ शुक्रवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के सभागार में सायं 05 बजे होगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जल पुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह, आईएएम स्वीडन के निदेशक डॉ. आशुतोष तिवारी, जर्मनी से प्रो.थोमस मुल्लेर, आईएएस डॉ. आरके तिवारी, सय्द हिनटोन, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, मुख्य वक्ता प्रो. थोमस ईथी मिलर होंगे जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जानी करेंगे।

इनोवेशन केन्द्र का होगा शुभारंभ:-

प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह पूर्व अतिथियों द्वारा  सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एडवांस रिचर्स एण्ड इनोवेशन का शुभारंभ किया जायेगा, जिसमें विद्यार्थी को नवीनतम तकनीकों के साथ आगे बढ़ने व शोध नवाचारों से जुडे़ंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!